RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। RBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 आज यानी 22 मई 2025 को शाम 5:00 बजे जारी किया जाएगा। यह रिजल्ट तीनों स्ट्रीम – आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए एक साथ ऑनलाइन माध्यम से जारी होगा।

RBSE बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि रिजल्ट की घोषणा बोर्ड कार्यालय, अजमेर से की जाएगी। वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बीकानेर से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे और प्रशासक महेश चंद शर्मा की उपस्थिति में परिणाम घोषित किया जाएगा।
Examination and Evaluation Process
Rajasthan Board द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित था। इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा पूरी होने के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य तेज़ी से पूरा कर लिया है और अब परिणाम जारी किया जा रहा है।
Check Result By Roll Number
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर आपको “RBSE 12th Result 2025” का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। सही रोल नंबर भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। कुछ ही पलों में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जिसमें आपके विषयवार अंक और परिणाम की स्थिति दिखेगी।
अब आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
View Result By Name
- सबसे पहले IndiaResults.com वेबसाइट पर जाएं।
- “राजस्थान” स्टेट को चुनें।
- “RBSE 12th Arts, Science, Commerce Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पूरा नाम और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं।
When will RBSE 12th Result 2025 Come?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के तीनों संकायों – Science, Commerce और Arts – का रिजल्ट 22 मई 2025 को शाम 5:00 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बार तीनों स्ट्रीम्स का परिणाम एक साथ एक ही दिन और समय पर जारी किया जाएगा।
RBSE 12th Arts Result 2025
राजस्थान बोर्ड की आर्ट्स स्ट्रीम सबसे बड़ी होती है, जिसमें हर साल लाखों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। RBSE 12th Arts Result 2025 भी अन्य स्ट्रीम्स के साथ 22 मई को शाम 5:00 बजे जारी किया जाएगा।
इस स्ट्रीम के छात्र अपने विषयों जैसे कि इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी आदि में प्राप्त अंकों की जांच ऑनलाइन कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर वेबसाइट पर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट देख सकेंगे।
RBSE 12th Science Result 2025
साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए भी यह दिन महत्वपूर्ण है। RBSE 12th Science Result 2025 को लेकर बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह भी 22 मई 2025 को शाम 5 बजे जारी होगा।
साइंस स्ट्रीम के छात्र अपने फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स जैसे विषयों में प्राप्त अंकों की पूरी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर उपलब्ध रहेगा।
RBSE 12th Commerce Result 2025
कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र भी अब अपने परिणाम का इंतजार खत्म कर सकते हैं, क्योंकि RBSE 12th Commerce Result 2025 भी आर्ट्स और साइंस के साथ 22 मई को शाम 5:00 बजे जारी कर दिया जाएगा।
कॉमर्स स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम जारी होते ही rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम के जरिए अपना रिजल्ट चेक करें।
संकाय (Stream) | रिजल्ट डाउनलोड लिंक | रिजल्ट स्थिति |
आर्ट्स (Arts) | डाउनलोड करें | जल्द जारी होगा |
साइंस (Science) | डाउनलोड करें | जल्द जारी होगा |
कॉमर्स (Commerce) | डाउनलोड करें | जल्द जारी होगा |
आधिकारिक वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
How to Get RBSE 12th Result 2025 via SMS
यदि रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण पेज खुलने में समस्या हो रही हो, तो घबराएं नहीं। आप बिना इंटरनेट के भी SMS के माध्यम से अपना रिजल्ट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने मोबाइल फोन से एक निर्धारित फॉर्मेट में मैसेज भेजना होगा।
SMS Format As Per Stream:
स्ट्रीम | SMS फॉर्मेट | भेजने का नंबर |
---|---|---|
आर्ट्स | RJ12A <स्पेस> रोल नंबर | 5676750 या 56263 |
साइंस | RJ12S <स्पेस> रोल नंबर | 5676750 या 56263 |
कॉमर्स | RJ12C <स्पेस> रोल नंबर | 5676750 या 56263 |
उदाहरण: यदि आपका रोल नंबर 12345678 है और आप साइंस स्टूडेंट हैं, तो आपको मैसेज टाइप करना होगा — RJ12S 12345678
और इसे 5676750 या 56263 पर भेजना होगा कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर SMS के जरिए प्राप्त हो जाएगा।